Discover Nashik Kumbh loader image

D

I

S

C

O

V

E

R

N

A

S

H

I

K

K

U

M

B

H

नासिक कुंभ २०२७ प्रतियोगिता महोत्सव से संबंधित जानकारी, सहभागिता, तकनीकी सहायता या अन्य किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें। हमारी टीम आपकी सहायता के लिए सदैव उपलब्ध है।

संपर्क करें

शिवालय, २८८/५/३ फाल्के स्मारक के पास, पांडवलेणी, नासिक – ४२२०१० (महाराष्ट्र)

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ २०२७

नासिक–त्र्यंबकेश्वर

सिंहस्थ कुंभ २०२७

गोदावरी के पावन तट पर बसा नासिक भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सिंहस्थ कुंभ २०२७ के अवसर पर नासिक की पहचान, संस्कृति, पर्यटन और विरासत को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। फोटोग्राफी, वीडियो, कला, डिज़ाइन और लेखन के माध्यम से इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें और अपनी अभिव्यक्ति को लाखों लोगों तक पहुँचाएँ।

  • प्रतिभागी अवतार 1
  • प्रतिभागी अवतार 2
  • प्रतिभागी अवतार 3
  • प्रतिभागी अवतार 4
  • १४+

सिंहस्थ २०२७ के इस भव्य महापर्व का हिस्सा बनें

सिंहस्थ कुंभ २०२७ नासिक

इतिहास, आस्था और नई संभावनाओं की ओर

अधिक जानें

श्रद्धा, संस्कृति और अध्यात्म का महापर्व

अधिक जानें
Discover Nashik Kumbh hero shape
कुंभनगरी का गौरव

भारत के सबसे बड़े आध्यात्मिक पर्व को अपनी कल्पनाओं से जोड़ें

भगवान श्रीराम की पावन स्मृतियों, गोदावरी के पवित्र तट और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की दिव्यता से समृद्ध नासिक, वर्ष २०२७ में एक बार फिर सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन करेगा। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा, अध्यात्म और लोकभागीदारी का विराट उत्सव है।

नासिक त्र्यंबकेश्वर - सिंहस्थ कुंभ २०२७

नासिक की विरासत को अपनी कल्पना से नया आयाम दें

सिंहस्थ कुंभ २०२७ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नासिक की समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को नई पीढ़ी तथा विश्व से जोड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर है। इस प्रतियोगिता महोत्सव के माध्यम से देशभर के विद्यार्थी, युवा, महिलाएँ, कलाकार, फोटोग्राफर, लेखक, डिज़ाइनर, कंटेंट क्रिएटर्स और नागरिक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति नासिक और कुंभ को अलग दृष्टिकोण से देखता है। किसी को गोदावरी की आध्यात्मिकता प्रेरित करती है, तो किसी को नासिक का इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षित करता है।

फोटोग्राफी, वीडियो, कला, डिज़ाइन और लेखन के माध्यम से प्रतिभागियों को नासिक और सिंहस्थ की कहानी दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक जनसहभागी अभियान है, जो नासिक और सिंहस्थ की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास है।

Discover Nashik Kumbh participants
Competition icon
१४

प्रतियोगिताएँ

फोटोग्राफी, वीडियो, कला, डिज़ाइन और साहित्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक प्रतियोगिताएँ।

Competition icon
५

सहभागी वर्ग

प्राथमिक, माध्यमिक, महाविद्यालयीन, ओपन तथा वरिष्ठ नागरिक वर्गों के लिए विशेष अवसर।

Competition icon
३०२७

आकर्षक पुरस्कार

प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएँ और डिस्कवर नासिक कुंभ २०२७ के आकर्षक पुरस्कारों का हिस्सा बनें।

Competition icon
५

पुरस्कार केटेगरी

प्रत्येक वर्ग के लिए आकर्षक पुरस्कार-प्रत्येक प्रतियोगिता और प्रत्येक सहभागी वर्ग में.

Discover Nashik Kumbh campaigns shape
१२ वर्षों बाद सजता है आस्था का महासंगम

जहाँ इतिहास, अध्यात्म, संस्कृति और आधुनिक विकास मिलते हैं

गोदावरी के पावन तट पर स्थित नासिक भारत के सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण धार्मिक नगरों में से एक है। पंचवटी, रामकुंड, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, सप्तश्रृंगी देवी और संत परंपरा की समृद्ध धरोहर नासिक को विशेष आध्यात्मिक पहचान प्रदान करती है।

लेकिन नासिक की पहचान केवल तीर्थनगरी तक सीमित नहीं है। कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधुनिक बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में भी नासिक ने उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत की वाइन कैपिटल, अंगूर उत्पादन का प्रमुख केंद्र और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध शहर के रूप में नासिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है।

सिंहस्थ कुंभ २०२७ के माध्यम से नासिक एक बार फिर विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने जा रहा है।

नासिक की पहचान को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला जनभागीदारी अभियान।

नासिक आध्यात्मिक विरासत
Discover Nashik Kumbh campaigns shape
Discover Nashik Kumbh event shape
कला • सृजन • अभिव्यक्ति

अपनी प्रतिभा को दें नया मंच

फोटोग्राफी, वीडियो, कला, डिज़ाइन और लेखन के माध्यम से नासिक और सिंहस्थ कुंभ २०२७ की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लें। अपनी रचनात्मकता के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करें।

०१

डिस्कवर नासिक कुंभ प्रतियोगिताएँ

डिस्कवर नासिक कुंभ 2027 की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण तारीखें जानें—पंजीकरण, प्रविष्टियाँ, मूल्यांकन, परिणाम और विजेताओं की घोषणा।

  • १४ रचनात्मक प्रतियोगिताएँ

  • फोटोग्राफी | रील्स | कला | लेखन

  • आपकी रचनात्मकता को वैश्विक मंच

०२

प्रतियोगिता टाईमलाइन

अपनी प्रतिभा दिखाएँ और पहचान पाएँ! डिस्कवर नासिक कुंभ 2027 की प्रतियोगिताओं में भाग लें और आकर्षक पुरस्कार, गिफ्ट वाउचर व विशेष सम्मान जीतने का अवसर पाएँ।

  • प्रतियोगिता की शुरुआत: 31 अक्टूबर २०२६

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 8 नवम्बर २०२६

  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: ३१ जनवरी २०२७

आस्था, संस्कृति और सृजन का महोत्सव

सिंहस्थ के वैभव को आपकी सहभागिता की आवश्यकता है

सिंहस्थ कुंभ २०२७ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। फोटोग्राफी, वीडियो, कला, डिज़ाइन और लेखन के माध्यम से विद्यार्थी, युवा, महिलाएँ, कलाकार, कंटेंट क्रिएटर्स और देशभर के नागरिक इस महायात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।

नासिक को जानिए...

सिंहस्थ से आधुनिक नासिक तक...

सिंहस्थ कुंभ, नासिक का इतिहास, संस्कृति, पर्यटन, आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक विकास पर आधारित ज्ञानवर्धक लेख पढ़ें।

प्रमुख स्नान पर्व ब्लॉग

नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027: भव्य धर्मध्वजारोहण समारोह

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के धर्मध्वजारोहण से देशभर के साधु-संतों, अखाड़ों और श्रद्धालुओं का ध्यान इस पवित्र पर्व की ओर आकर्षित होगा।

कुंभ अखाड़े ब्लॉग

कुंभ मेले के अखाड़े कौन-कौन से हैं? उनका इतिहास और परंपरा

अखाड़े कुंभ मेले की पहचान माने जाते हैं। उनके इतिहास, परंपराओं और धार्मिक भूमिका के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त करें।

नासिक कुंभ २०२७ ब्लॉग

नासिक कुंभ २०२७ : आस्था के महापर्व की संपूर्ण जानकारी

नासिक कुंभ २०२७ : आस्था के महापर्व की संपूर्ण जानकारी